10 इंच का पिज्जा ऑर्डर किया, डिलीवर हुआ 3 इंच छोटा; कंज्यूमर फोरम ने ठोका 10500 का जुर्माना
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- कंज्यूमर फोरम ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म और एक रेस्टोरेंट 10 हजार से अधिक का जुर्माना ठोका है। यह जुर्माना तीन इंच छोटा पिज्जा की डिलीवरी के लिए दोषी पाए जाने पर लगाया गया है। आपको बता दें कि एक ग्राहक ने मोबाइल ऐप के जरिए पिज्जा का ऑर्डर किया था, जिसकी लंबाई 10 इंच दिखाई गई थी। लेकिन ग्राहक को इसके बजाय 7 इंच का पिज्जा डिलीवर हुआ। आयोग ने दोनों पक्षों को संयुक्त रूप से ग्राहक को 10,520 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि यह मामला उत्तराखंड का है। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष गगन कुमार गुप्ता, सदस्य डॉ. अमरीश रावत और रंजना गोयल की पीठ ने स्पष्ट किया कि ऑर्डर किए गए आकार से 3 इंच छोटा पिज्जा देना सेवा में गंभीर लापरवाही और ग्राहकों के साथ धोखा है। आयोग ने अपने आदेश में कहा कि दोनों पक्ष आदेश जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.