10 आदिवासी घरों तक नहीं पहुंची है बिजली
गिरडीह, जून 24 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय पंचायत के धर्मपुर गांव के हड़माडीह टोला में दस आदिवासी घरों तक बिजली कनेक्शन नहीं पहुंचा है। ग्रामीण बांस और बाजार से खरीदे गए तार के सहारे अपने घरों तक बिजली ला रहे हैं। बता दें कि विगत पांच वर्ष से दस घरों तक बांस के सहारे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। जानकारी के अनुसार धर्मपुर गांव के हड़माडीह में बिजली विभाग की ओर से मुख्य गांव तक खंभा गाड़कर बिजली आपूर्ति की गई है। लेकिन 10 घरों तक इसका कनेक्शन नहीं किया गया है। ग्रामीण मोनो लाल मुर्मू, श्रीलाल मुर्मू, राजन हेम्ब्रम, भोदो मरांडी, सूरज हेम्ब्रम, बाबूजन मरांडी आदि ने बताया कि बिजली खंभा लगाने को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभाग को कई बार शिकायत की गई। यह भी पढ़ें- जर्जर खंभे व ढीले तारों से हो रही बिजली सप्लाई पहल नहीं होने पर पांच वर्ष पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.