सुल्तानपुर, मार्च 30 -- जयसिंहपुर, संवाददाता सोमवार को विकास खंड जयसिंहपुर क्षेत्र में नवनिर्मित दस आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण किया गया। सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय उर्फ राजबाबू ने विभारपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।इस दौरान बताया गया कि आंगनवाड़ी भवन का निर्माण लगभग 12 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इसमें बाल विकास परियोजना विभाग व राज्य वित्त से दो-दो लाख रुपये तथा मनरेगा योजना के तहत करीब आठ लाख रुपये व्यय किए गए हैं। वहीं सदरपुर में एडीओ पंचायत रामजी लाल द्वारा आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नए भवन बनने से क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.