बक्सर, अप्रैल 7 -- चौसा, एक संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा के निर्देश पर शैक्षणिक सत्र 2023-27 के अंतर्गत स्नातक में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर-6 की परीक्षा शुक्रवार 10 अप्रैल से शुरू होगी। यह परीक्षा 16 अप्रैल को सम्पन्न होगी। स्थानीय नगर पंचायत के अखौरीपुर गोला पर स्थित महर्षि च्यवन कॉलेज के प्राचार्य सह केन्द्र अधीक्षक उदय नारायण चौबे ने बताया कि यहां पीसी कॉलेज, बक्सर के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। यहां कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के कुल 747 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर महर्षि च्यवन कॉलेज के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केन्द्र एमवी कॉलेज, बक्सर में बनाया गया है। वहां इस कॉलेज के कला, विज्ञान औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.