प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट पानी टंकी रेलवे ओवरब्रिज(आरओबी) को पुनर्निर्माण के लिए 10 अप्रैल से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। कल से इस पुल से दोपहिया सवारों को भी नहीं जाने दिया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे ने पुराने और क्षतिग्रस्त उपरिगामी सेतु को हटाकर नए पुल के निर्माण का निर्णय लिया है। निर्माण कार्य मई 2026 से शुरू होकर मई 2028 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि जीटी रोड पर पानी टंकी के पास हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग (किमी 826/25-27, समपार संख्या 38-डी) के ऊपर बने पुराने फ्लाईओवर को पहले तोड़ा जाएगा। इसके लिए निर्माण शुरू होने से पहले तोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसी कारण 10 अप्रैल 2026 से इस फ्लाईओवर पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद कर दिया जा...