मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारी 10 अप्रैल से मांगों के समर्थन में आंदोलन करेंगे। इसका फैसला महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने किया है। महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री राजीव रंजन ने मंगलवार को बताया कि 10 अप्रैल को सभी अंगीभूत महाविद्यालय के कर्मचारी भोजनावकाश (एक से 2 बजे तक) में अपने-अपने महाविद्यालय में थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 11 को मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सभी अंगीभूत महाविद्यालय के कर्मचारी भोजनावकाश में विश्वविद्यालय मुख्यालय में थाली बजाकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। वहीं, वैशाली, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण तथा सीतामढ़ी जिले के कर्मचारी अपने-अपने महाविद्यालय में थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 13 अप्रैल को सभी अंगीभूत महाविद्यालय के कर्मचारी शाम 4.30 बजे विश्वविद्यालय परिसर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.