हापुड़, मार्च 27 -- खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा 15 खेलों (हॉकी, तैराकी, वालीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, किकेट, फुटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती बॉक्सिग जूडो, हैण्डबाल के 35 आवासीय कीड़ा छात्रावासों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण के दृष्टिगत 41 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मानदेय 1.50 लाख प्रति माह पर प्रशिक्षण के लिए आबद्ध किये जाने के संबंध में 16 खेलों में 35 आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रशिक्षण देने हेतु अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशिक्षक की तैनाती किये जाने के आवेदन मांगे गए हैं।उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जनपद के इच्छुक अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी जो आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देना चाहते हों। वे उपरोक्त 15 खेलों में अपना आवेदन पत्र उपरोक्त निर्धारित प्रारूप पर दो प्रत...