बदायूं, मार्च 27 -- बदायूं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आंतरिक निरीक्षण के दौरान बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। वेयरहाउस में पुलिस बल तैनात रहता है तथा सीसीटीवी से भी इसकी निगरानी की जाती है, जिस पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने की गई व्यवस्थाओं पर अपना संतोष व्यक्त किया। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के संबध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.