जौनपुर, मार्च 24 -- जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित कार्य सभी राजनैतिक दलों के सहयोग एवं समन्वय से सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। बताया कि निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की तिथि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 10 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी की ओर से फॉर्म 6 एवं 7, फॉर्म-8 के प्राप्त आवेदन, उनके निस्तारण तथा लंबित आवेदनों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी गई। अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार लंबित फॉर्मो का निस्तारण निर्धारित तिथि 27 मा...