प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। आखिरी तारीख तक फॉर्म छह जमा करने वाले लोगों की संख्या दो लाख 66 हजार 237 हो गई है। यानी 10 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में इतने नए नाम होंगे। वहीं नो मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले 10.62 लाख वोटरों में नौ लाख 36 हजार 70 मतदाताओं को नोटिस जारी की जा चुकी है और नौ लाख 19 हजार 704 की सुनवाई पूरी हो चुकी है। यानी 86.57 फीसदी सुनवाई पूरी हो चुकी है।छह जनवरी को आलेख्य प्रकाशित होने के दौरान जिले में कुल मतदाता 35 लाख 36 हजार 555 थे। जिसमें 19 लाख 60 हजार 593 पुरुष और 15 लाख 95 हजार 635 महिला वोटर शामिल थे। छह जनवरी से छह मार्च तक प्रशासन का पूरा जोर नए वो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.