10 अप्रैल को प्रकाशित होगी मतदाता सूची
गोंडा, फरवरी 22 -- गोण्डा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित की गई है। 22 फरवरी को विशेष अभियान चलाकर बूथ लेवल अधिकारी मतदान स्थलों पर आवेदन प्राप्त करेंगे। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके पात्र नागरिक फार्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन भी किया जा सकता है। अंतिम सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.