10 अगस्त तक करें कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग, अनुदान का मिलेगा लाभ
हापुड़, जुलाई 27 -- जनपद के किसानों के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। कृषि विभाग ने विकास खंड स्तर पर संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना 2026-27 के अंतर्गत कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। उप कृषि निदेशक योगेंद्र कुमार ने बताया कि निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष किसानों को कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक किसान 10 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि किसान वेबसाइट पर किसान कॉर्नर में जाकर यंत्र बुकिंग प्रारंभ विकल्प का चयन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। यह भी पढ़ें- पराली प्रबंधन के कृषि यंत्रों पर किसानों को मिलेगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.