नई दिल्ली, अगस्त 7 -- Sawan Second Somwar 2026 Budhaditya Yog: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस साल सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को पड़ रहा है। खास बात यह है कि इस दिन सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग भी बन रहा है। ज्योतिष में इस योग को शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस योग में भगवान शिव की पूजा करने और जलाभिषेक करने से कई गुना अधिक फल मिल सकता है। आइए जानते हैं किन 5 राशियों के लिए यह योग शुभ संकेत लेकर आ सकता है।बुधादित्य योग क्यों माना जाता है खास? जब सूर्य और बुध एक ही राशि में आते हैं तो बुधादित्य योग बनता है। ज्योतिष के अनुसार यह योग बुद्धि, आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नौकरी, कारोबार और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने वाला माना जाता है। सावन के दूसरे सोमवार पर इसका बनना इस दिन को और भी खास बना...