10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन सफल बनाने का निर्णय
सासाराम, अगस्त 4 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक सोमवार को एक प्रेस में मो. सतार अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बिहार राज्य किसान सभा के भीम सिंह, जय जवान जय किसान संघ के शोभनाथ सिंह यादव, एआईकेएमएस के राजेश कुमार साह, सुभाष यादव, ग्रामीण मजदूर यूनियन के भोला शंकर, एआईकेएस के मो. सतार अंसारी व सीटू के शंभूनाथ पांडेय सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- संयुक्त किसान मोर्चा का जेल भरो आंदोलन 10 को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.