10 अगस्त कृमि दिवस पर नहीं छूटेगा कोई बच्चा
सिद्धार्थ, जुलाई 29 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और टिटनेस-डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान को लेकर मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम संदीप कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में दोनों अभियानों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समय से और शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।एसडीएम ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन क्षेत्र के सभी प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे किसी कारणवश इस दिन दवा नहीं ले सकेंगे, उन्हें 14 अगस्त को आयोजित मॉप-अप दिवस पर दवा दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Mau News: टीडी अभियान को सफल बनाने के लिए टास्क फोर्स की हुई बैठक उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.