देवघर, अक्टूबर 7 -- जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत मतदाता सूची को शत-प्रतिशत त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा बुधवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्वाचन कार्यों व नोटिसों की सुनवाई की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों व बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने मतदान केंद्र संख्या 161, 162, 163, 164, 165 तथा 222, 223, 224, 225, 226 का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने इन केंद्रों पर चल रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति का बारिकी से अवलोकन किया और मौके पर उपस्थित बीएलओ से सीधे बातचीत कर उनकी प्रगति की जानकारी ली。 यह भी ...