नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- 10 अक्टूबर 2026 को शनिवार के दिन अमावस्या पड़ रही है। खास बात यह है कि इसी दिन सर्वपितृ अमावस्या भी रहेगी। यानी इस बार पितृ पक्ष का समापन शनि अमावस्या के साथ होगा। शनिवार और अमावस्या का संयोग होने से इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। ज्योतिष में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है। वहीं अमावस्या पर पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने की परंपरा है। ऐसे में 10 अक्टूबर को शनि देव की पूजा के साथ पितरों का स्मरण करना शुभ माना जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन जरूरतमंदों की मदद और दान-पुण्य करने से शनि से जुड़े दोषों में राहत मिल सकती है। इस दिन कुछ राशियों के लिए ग्रहों की स्थिति अच्छे संकेत दे सकती है। नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। पुराने काम पूरे होने के रास्ते खुल सकते हैं।मेष राशि मेष राशि व...