10 अक्टूबर को रायपुर में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर
देहरादून, अक्टूबर 7 -- देहरादून । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 10 अक्टूबर को विकासखंड रायपुर स्थित युवा कल्याण सभागार में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल स्थापित कर योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि अफसर अपने विभाग से संबंधित स्टॉल की समुचित व्यवस्था करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.