पाकुड़, जनवरी 5 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती रविवार को मनाई गई। जिसको लेकर गुरुद्वारों को भव्य रूप से सजाया गया था। जयंती के अवसर पर शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। कहा कि गुरू जी का संदेश है, एक ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करें। इंसान से प्रेम करना ही, ईश्वर की सच्ची आस्था और भक्ति है। अगर आप केवल भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे तो वर्तमान भी खो देंगे। मैं उन लोगों को पसंद करता हूं जो सच्चाई के मार्ग पर चलने जैसे वचनों को दोहराया। शब्द कीर्तन में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए गुरुद्वारे की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। शब्द कीर्तन से आसपास का सारा इलाका हुआ गुरुवाणी से गूंज उठा। जिसका सिख समाज के लोगों ने जमकर आनंद उठाया। भजन-क...