खगडि़या, अप्रैल 3 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुल्हड़िया के प्रांगण में गुरुवार क़ो सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौक़े पर 10वी की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों क़ो स्कूल द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक अजय कुमार रंजन ने बताया की छात्र की कड़ी मेहनत व शिक्षकों के प्रयास से आज इस प्रकार का प्रतिफल बच्चों क़ो परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने का गौरव प्राप्त हुआ है। मौक़े पर स्कूल के टॉप टू टेन बच्चों क़ो बुक, कॉपी व कलम आदि देकर सम्मानित किया। सामान समरोह में मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश तिवारी, उपमुखिया रेखा देवी, स्कूल टॉप टेन के छात्र काव्या, साक्षी, प्राची, प्रगति, स्वाति, रितिका, रिमझिम,अनुषा सहित स्कूल के सभी शिक्षक आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.