नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- अगर आप 10वीं या आईटीआई पास हैं और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हाल ही में इसरो में ड्राइवर और टेक्नीशियन समेत कई पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसकी अब आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। ऐसे में इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को एक और मौका मिल गया है। इसरो के एक प्रमुख केंद्र यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC), बेंगलूरु ने टेक्नीशियन -बी/भारी वाहन चालक -ए/हल्के वाहन चालक -ए/स्टाफ कार चालक-ए की कुल 61 पदों पर भर्ती निकाली है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 13 नवंबर निर्धारित की गई थी, जो अब बढ़ाकर 20 नवंबर तक कर दी गई है। इसकी जानकारी केंद्र ने एक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। आवेदन इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ पर जाकर करना होगा। चलिए इस भर्ती से ज...