नई दिल्ली, जून 6 -- Andaman Nicobar CHSL Recruitment 2026 : अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और लंबे समय से किसी बड़ी भर्ती का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अंडमान और निकोबार प्रशासन ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विभागों में कुल 716 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवारों के लिए भी अवसर मौजूद हैं।किन-किन पदों पर होगी भर्ती? जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के तहत 38 अलग-अलग पदों को शामिल किया गया है। इनमें लोअर ग्रेड क्लर्क, लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, फॉरेस्टर, पटवारी, विलेज लेवल वर्कर, ग्राम सेविका, डिपो क्लर्क, स्टोरकीपर, टैली क्लर्क, मरीन रेड...