गंगापार, अप्रैल 24 -- यूपी बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट गुरुवार घोषित होते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे।इस बार बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज करमा की बेटियों ने बाजी मारी है। उन्होंने साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं है। इस बार विद्यालय के छात्रों के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शत् प्रतिशत के साथ शानदार रहा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 10वीं और 12वीं के सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्राओं को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय की प्रशासक शाहिदा किरमानी ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। यह भी पढ़ें- मेरठ : यूपी बोर्ड रिजल्ट : मेरठ-गाजियाबाद की बेटियों ने कर दिया कमाल विद्यालय की प्रिंसिपल सबा खान ने विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया जो छात्र परीक्षा में अपेक्षा के अनुरू...