नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- ओडिशा के नौजवानों और खासकर सुंदरगढ़ जिले के इलाकों में रहने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी SAIL की राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) इकाई ने अपने इस्पात जनरल हॉस्पिटल यानी IGH राउरकेला के जरिए एक नया ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें कुल 112 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती नोटिफिकेशन 31 अगस्त 2026 को जारी हुआ है और इसमें तीन अलग अलग ट्रेनिंग कैटेगरी शामिल की गई हैं। गौर करने वाली बात यह है कि यह कोई सीधी नौकरी की भर्ती नहीं है, बल्कि एक साल की स्टाइपेंड आधारित स्किल एनहांसमेंट ट्रेनिंग स्कीम है, जो खासतौर पर ओडिशा के आर्थिक रूप से कमजोर तबके के उम्मीदवारों के लिए बनाई गई है। नोटिफिकेशन में साफ लिखा है कि इस ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद उम्मीदवार...