शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को शैक्षणिक विवरण में त्रुटि सुधार का अंतिम अवसर प्रदान किया है। परिषद के सचिव द्वारा इस संबंध में डीआईओएस को निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्र सह अंकपत्र में नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, जन्मतिथि, फोटो आदि में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक कराया जा सकता है। संशोधन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई तक चलेगी। इस दौरान संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर निर्धारित प्रारूप और मैन्युअल डाउनलोड करेंगे। यह भी पढ़ें- शैक्षिक विवरण संशोधन के लिए 6 मई तक कर सकेंगे आवेदन इसके बाद आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से भरकर स्वयं स...