उरई, अप्रैल 24 -- उरई। संवाददाता यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स छात्र-छात्राओं के स्कूलों में दूसरे दिन जश्न मनाया गया। टॉपर्स को गुरुजनों ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।उरई। विनायक एकेडमी इण्टर कॉलेज उरई के छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया है। विद्यालय की छात्रा कोमल तिवारी नें हाईस्कूल में 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य टॉपर्स छात्र छात्राओं में तान्या गुप्ता 91.8%, सोनिया राठौर 91.5%, कामिनी गुप्ता 91.4%, कविता 91%, अंश 90%, आस्था राजपूत 90.8%, यशी 90%, वैष्णवी तिवारी 88%, सत्यम साहू 88.8%, स्नेहा कुमारी 88.7%, सानिया 88.4%, अंशिका सिंह 88.4...