उरई, जनवरी 5 -- उरई। हाईस्कूल इंटरमीडिएट प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी में माध्यमिक शिक्षा विभाग जुटा हुआ है।सोमवार को प्री बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र का जीआईसी इंटर कॉलेज उरई में वितरण शुरू किया गया। रोस्टर के अनुसार अलग-अलग पांच दिनों तक प्रश्न पत्रों का जिले के इंटर कॉलेज को वितरण किए जाएंगे। इसके बाद जनवरी के तीसरे सप्ताह में प्री बोर्ड परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा, अभ्यास परीक्षा के प्रश्नपत्र प्राप्त करने के संबध में डीआईओएस राजकुमार पंडित ने समस्त प्रधानाचार्य राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय को निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे। कक्षा 10 एवं 12 की प्री बोर्ड लिखित परीक्षा, अभ्यास परीक्षा का आयोजन जनपद में तीसरे सप्ताह में संपन्न होनी है। इसके लि...