10वीं सीनियर नेशनल गटका चैंपियनशिप-2026 में बिहार को तीसरा स्थान
खगडि़या, अक्टूबर 6 -- खगड़िया। नगर संवाददाता जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आयोजित 10वीं सीनियर नेशनल गटका चैंपियनशिप-2026 में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खगड़िया के छह खिलाड़ियों ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार परिचय दिया। खगड़िया के किशन कुमार, मनीष कुमार, हर्ष कुमार, राज कुमार, इंद्रराज कुमार एवं गुड़िया कुमारी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जिले के खेल प्रेमियों एवं युवाओं में भी उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर खगड़िया लौटे खिलाड़ियों का नगर सभापति अर्चना कुमारी ने सम्मान किया। यह भी पढ़ें- पहली बार राष्ट्रीय ताइक्वांडो प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.