सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से संचालित हाईस्कूल कम्पार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट व इंटर की कम्पार्टमेंट परीक्षा मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज सुलतानपुर में दो पालियों में आयोजित की गई। इसमें कुल पंजीकृत 616 परीक्षार्थियों में कुल 588 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी जितेन्द्र कुमार दूबे ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल के 172 परीक्षार्थियों में से 14 ने परीक्षा छोड़ दी। 158 उपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत 444 परीक्षार्थियों में से 430 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 14 ने परीक्षा से किनारा किया। राजकीय इंटर कॉलेज सुलतानपुर के प्रधानाचार्य डॉ.मनोज कुमार तिवारी ने दोनों पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: हाईस्...