अररिया, मार्च 8 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। विद्यार्थी विद्यार्थी 13 मार्च अपराह्न पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्लस टू उच्च विद्यालय कुर्साकांटा के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि सभी सैद्धांतिक विषयों की वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के आंसर की बिहार बोर्ड के वेबसाइड पर जारी कर दी गई है। अगर विद्यार्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है तो बोर्ड के वेबसाइड पर जाकर ऑनलाइन आपित्त दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी और निर्धारित समय सीमा के बाद भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.