अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद द्वारा गुरुवार को 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया गया। 10वीं में गगन पब्लिक स्कूल के ईशान चौधरी और इस्लामिक मिशन स्कूल के इब्राहिम फैजल डिस्ट्रिक्ट टॉपर बने। वहीं 12वीं में इस्लामिक मिशन स्कूल अहमद मिस्बाह डिस्ट्रिक्ट टॉपर बने। भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद द्वारा अलीगढ़ जनपद में आठ केंद्रों पर परीक्षा फरवरी से मार्च माह तक कराई गई। हाई स्कूल में 419 और 12वीं में 263 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। गुरुवार को परिणाम जारी होने के बाद स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल में उस्मान खान और इंटर में उस्मान अहमद ने किया जिला टॉप10वीं के टॉप 10 छात्र छात्राएं गगन पब्लिक स्कूल के ईशान चौधरी और इस्लामिक मिशन के इब्राहिम फैजल 95 फीस...