मेरठ, अप्रैल 16 -- केएल इंटरनेशनल स्कूल का रहा शानदार परीक्षा परिणाम मेरठ,मुख्य संवाददाताकेएल इंटरनेशनल स्कूल के वाइस प्रेसीडेंट तेजेन्द्र खुराना और प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने कहा है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम सत्र 2025- 26 में कक्षा 10 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मेरठ शहर के प्रख्यात विद्यालय केएल इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने इस वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने कहा है कि कक्षा 10 के होनहार छात्र विवान अग्रवाल 99.4 प्रतिशत लाकर जिला टॉपर बने तो वहीं विद्यालय का समग्र औसत 80% रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी का शानदार प्रदर्शन:...