रांची, अप्रैल 16 -- रांची, पटना। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में इस वर्ष भी गोल इंस्टीट्यूट के प्री-फाउंडेशन कोर्स के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। मेधा भार्गव 98.0%, सक्षम राज 97.6%, मोनिका आनंद 97.0%, आदित्य राज 96.0%, आदित्य वैभव 96%, ओंकार कुमार 95.8%, तनिष्का सिंह 95.4%, नयन श्रीवास्तव 95.2%, सृष्टि सूर्या 94.4%, प्रज्ञान सिंह 93.4%, शौर्य कश्यप 91.8%, अक्षरा गुप्ता 91.8%, समीक्षा कुमारी 91.4%, रिया कुमारी 90.4%, अनुष्का कुमारी 90.2% व अन्य ने सफलता पाई। इंस्टीट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक विपिन सिंह ने विद्यार्थिों को बधाई देते हुए कहा यह परिणाम केवल अकों की सफलता नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्...