खगडि़या, अप्रैल 3 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खगड़िया के विभिन्न व्यवसायों जैसे इलेक्ट्रीशियन, फीटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, वेल्डर, आईसीटीएसएम एवं मैकेनिक डीजल में नामांकन के लिए 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के बीच व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद् द्वारा आयोजित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (आईटीआईकैट)-2026 के माध्यम से बिहार राज्य के सभी सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित प्रपत्रों में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आईटीआई कैट-2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई को होगा। ऑनलाइन आवेदन हेतु रजिस्ट्रेशन की प्रारंभिक तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 14 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.