हरदोई, अप्रैल 9 -- हरदोई, संवाददाता। रेलवे ने 10वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक बेहतर अवसर उपलब्ध कराया है। स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि 21 अप्रैल तक निविदा पैकेट मुरादाबाद मंडल कार्यालय में जमा किए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस योजना के तहत कई छोटे और मध्यम रेलवे स्टेशनों पर एजेंटों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें काकोरी, दिलावर नगर, रहीमाबाद, संडीला, उमरताली, बलेलनगर, बालामऊ जंक्शन, बधौली, मसीत, करना, कोदा, टोडरपुर, औझी शाहाबाद, कहिलिया, माखी और नैमिषारण्य स्टेशन शामिल हैं। चयनित एजेंट इन स्टेशनों पर यात्रियों को टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया टेंडर प्रणाली के माध्यम से पार...