10वीं पास मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी 75 हजार तक की छात्रवृत्ति
पटना, जून 6 -- बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपीसी) ने 10वीं पास मेधावी विद्यार्थियों के लिए सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन (एसडीएफ) के बिहार इंटरमीडिएट विद्याधन छात्रवृत्ति कार्यक्रम की जानकारी प्रचारित करने का निर्देश दिया है। राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से यह छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। इसके तहत उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जिन्होंने 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिनके परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये या उससे कम है।चयनित छात्र-छात्राओं को 10वीं कक्षा के बाद दो वर्ष के लिए 10 हजार रुपये प्रतिवर्ष दो साल तक और उच्च शिक्षा के लिए प्रति वर्ष 20 हजार रुपये से 75 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.