देवघर, अप्रैल 3 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह स्थित कुमैठा स्टेडियम में तीन दिवसीय 10वीं नेशनल जूनियर सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का गुरुवार को भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह आयोजन स्व. बाबू वेदानंद सिंह एवं इन्दु देवी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का सर्वोत्तम माध्यम बताया। चैंपियनशिप के पहले दिन कुल पांच मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। पहला मुकाबला झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें झारखंड की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में बिहार गर्ल्स और मध्य प्रदेश गर्ल्स आमने-सामने ...