10वीं के 2 छात्रों ने लगा दी जान की बाजी, बहादुरी के कायल हुए SP शक्ति मोहन अवस्थी
संवाददाता, सितम्बर 12 -- उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में 10वीं में पढ़ने वाले दो छात्रों ने ऐसी बहादुरी दिखाई कि जिले के एसपी शक्ति मोहन अवस्थी भी दोनों के कायल हो गए। एसपी ने दोनों छात्रों को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इन दोनों छात्रों ने एक महिला को बचाने के लिए शुक्रवार को अपनी जान की बाजी लगा दी। महिला ने पारिवारिक कलह से दुखी होकर पुल से नारायणी नहर में छलांग लगा दी थी। उसे छलांग लगाता देख उधर से गुजर रहे ये दोनों छात्र वहीं रुक गए। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर नहर में छलांग लगा दी है। नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच आजकल नारायणी नहर में भी पानी का बहाव बहुत तेज है लेकिन दोनों छात्रों ने महिला को पूरी तरह सुरक्षित करते हुए बाहर निकाल लिया। घटना महराजगंज के निचलौल-सिसवा मार्ग पर नारायणी नहर के सात पांच पुल के पास की है। बहादुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.