10वीं के छात्र ने रची अपहरण की सनसनीखेज कहानी
गंगापार, जून 19 -- यमुनापार के कौंधियारा थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में शुक्रवार को 10वीं के एक छात्र के कथित अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े छात्र को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों द्वारा उठा ले जाने की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई और छात्र की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच शुरू कर दी। लेकिन कुछ ही घंटों में जांच ने ऐसा मोड़ लिया कि कथित अपहरण की पूरी कहानी झूठी साबित हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि छात्र ने पिता की डांट से नाराज होकर खुद घर छोड़ दिया था और अपहरण की कहानी अपने छोटे भाई के जरिए गढ़वाई थी。
छात्र की पहचान बेलवा गांव निवासी विकास पटेल पुत्र सोनकरन पटेल चार भाइयों में सबसे बड़ा है। वह करछना क्षेत्र स्थित आरडी पब्लिक स्कूल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.