देवघर, फरवरी 18 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया गांधीनगर में 10वीं के छात्र के अपहरण के प्रयास मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र सुलेमान अहमद अंसारी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद सदर अस्पताल में भर्ती छात्र का बयान पुलिस ने लिया। डॉक्टर के अनुसार छात्र की हालत फिलहाल स्थिर है, हालांकि उसे सुंघाए गए पदार्थ और लगाए गए इंजेक्शन के प्रभाव को लेकर मेडिकल जांच कराई जा रही है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट भी तलब की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बदमाशों ने किस प्रकार के नशीले पदार्थ का प्रयोग किया। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। टावर चौक, सत्संग चौक, ओवरब्रिज सर्विस रोड और कोरियासा मार्ग के कैमरों की रिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.