फरीदाबाद, फरवरी 23 -- पलवल, संवाददाता। हथीन रोड पर मलोखड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर पेपर देकर लौट रहे एक 10वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। इस हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हथीन थाना पुलिस ने शनिवार को अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धीरनकी गांव निवासी इमरान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को अपने भतीजे ताहिर के साथ बाइक से परीक्षा केंद्र से 10वीं का पेपर दिलाकर गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे वो मलोखड़ा गांव के पास सड़क किनारे खड़े होकर अपने परिचित इरशाद से बात कर रहे थे। इसी दौरान पलवल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ताहिर और इरशाद को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक ने एक बार गाड़ी रोकी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.