वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीएसई की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन जिले में 46 केंद्रों पर कक्षा 10 की मैथ्स बेसिक और स्टैंडर्ड की परीक्षा हुई। 12वीं की बायोटेक, एंटरप्रेन्योरशिप जैसे अतिरिक्त विषयों की परीक्षा चार केंद्रों पर हुई। पहले दिन दोनों पालियों में 95 फीसदी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर और संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि 10वीं के गणित (मैथ्स) में दो प्रकार के प्रश्नपत्र बेसिक और स्टैंडर्ड शामिल थे। विषय विशेषज्ञों के अनुसार बेसिक मैथ का प्रश्नपत्र विद्यार्थियों के अनुकूल रहा, जबकि स्टैंडर्ड मैथ का प्रश्नपत्र कठिन था। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 22,932 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 95 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.