हिन्दुस्तान संवाद, फरवरी 19 -- बलिया जिले के रतसरक्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बुधवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गड़वार के एक गांव की किशोरी 10वीं की छात्रा है। 15 फरवरी की देर शाम वह खेत में शौच के लिए गई थी। इसी बीच आरोपियों ने मौका पाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने घरवालों को कुछ नहीं बताया। इसी बीच मंगलवार को उसके शरीर में दर्द होने लगा तो मामले से परिजनों को अवगत कराया।डर के चलते 3 दिन तक चुप रही पीड़िता बुधवार सुबह घरवाले लड़की को लेकर गड़वार थाने पहुंचे और पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी। पिता की तहरीर पर चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। खबर मिलते ही दोपहर बाद एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.