चाईबासा, अप्रैल 19 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़बिल मुखिया बस्ती निवासी बासुराम पुरती की 15 वर्षीय बेटी नेहा पुरती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका शहर के हिन्दी स्काउट स्कूल में 10वीं की छात्रा थी। शुक्रवार को स्कूल से आने के बाद शाम को ट्यूशन पढ़ने भी गई थी। रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। आधी रात के बाद घर में उसने फांसी लगा ली। शनिवार सुबह जब देर तक नहीं उठी तो उसकी मां उसे जगाने गई। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुलने से मां ने आसपास के लोगों को बुलाया और खिड़की से देखा तो नेहा को फांसी के फंदे से झूलता पाया। यह भी पढ़ें- किशोरी ने लगाई फांसी इसके बाद दरवाजा तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया गया और बच्ची शव फांसी के फंदे से उतारा गया। घटना की सूचना मुंडा को दी गई। ग्रामीण मुंडा ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.