रांची, जनवरी 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के डोरंडा पोखर टोली की रहने वाली 10वीं की छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। आरोप बंटी नामक युवक पर लगा है। इस संबंध में नाबालिग लड़की के पिता ने बंटी के विरूद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। नाबालिग छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री 23 जनवरी को स्कूल के लिए घर से अपनी बहन के साथ निकली थी। दोपहर में उसकी छोटी बहन आकर घर में बतायी कि दीदी स्कूल में नहीं है। तलाश करने पर पता चला कि बंटी नामक युवक उनकी पुत्री को परेशान करता था। दावा किया है कि बंटी ही उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर अपने साथ ले भागा है। इधर, पुलिस छात्रा की खोजबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...