फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य भी बेहद सजगता से इस बार किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य में परीक्षक लापरवाही न बरतें, इसलिए बोर्ड ने पारिश्रमिक घोषित करने के साथ ही उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का लक्ष्य भी तय कर दिया है। परीक्षक पूरी मूल्यांकन अवधि में अधिकतम 600 से 800 कॉपियां ही चेक कर सकेंगे।यूपी बोर्ड के मूल्यांकन कार्य में यूपी बोर्ड के अधिकारियों को अक्सर देखने को मिलता है कि ज्यादा पारिश्रमिक के फेर में परीक्षक मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन कार्य के नियम और भी कड़े किए हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जारी गाइडलाइन में 10वीं की प्रति कॉपी जांचने का पारिश्रमिक 14 रुपये तो 12वीं की प्रति उत्तर पुस्तिका चेक करने का 15 रुपये निर्धारित कि...