10वीं की इस छात्रा का निशाना अचूक, सिर्फ 6 महीने की ट्रेनिंग में जीत लिए 14 मेडल
वरिष्ठ संवाददाता, जून 12 -- कहते हैं कि प्रतिभा के साथ मेहनत और लगन जुड़ जाए तो सफलता दूर नहीं रहती। बरेली की युवा शूटर वृंदा महाजन ने इसे सच साबित कर दिखाया है। महज छह महीने पहले शूटिंग की नियमित प्रैक्टिस शुरू करने वाली वृंदा आज प्रदेश की उभरती हुई निशानेबाज बन चुकी हैं। उनका निशाना इतना सटीक है कि बीते दो महीनों में उन्होंने प्री स्टेट और स्टेट शूटिंग प्रतियोगिताओं में 14 मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्या वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा वृंदा महाजन बहुत कम समय में शूटिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। जहां खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में वर्षों लग जाते हैं, वहीं वृंदा ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से कुछ ही महीनों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर ली। अप्रैल में दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.