बागपत, अप्रैल 17 -- चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल स्कूल, बड़ौत का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। इस वर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए। मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के मेधावी छात्र शेखर दांगी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया और प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। अंशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अभिषेक नेहरू एवं शुभांगी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की। शुक्रवार को आयोजित हुए समारोह में मेधावियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- टैगोर पब्लिक स्कूल में शत प्रतिशत परिणाम व...