10वीं और 12वीं के मॉडल प्रश्न तैयार करने की प्रक्रिया शुरू
दुमका, जुलाई 31 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची (जैक) द्वारा आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के मॉडल प्रश्न पत्र तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए दुमका जिले में प्लस टू जिला स्कूल दुमका को केंद्र बनाया गया है। यहां जिले के विभिन्न सरकारी, गैर-सरकारी एवं अंगीभूत विद्यालयों से विषयवारअनुभवी शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। शिक्षक विभिन्न विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र तैयार करने में जुटे हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षा के नए पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और अंक विभाजन से पहले ही अवगत कराना है ताकि वे बेहतर तैयारी कर सकें। मॉडल प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय सभी प्रकार के प्रश्न शामिल किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.