10वीं और 12वीं के बच्चों को दिया गया प्रशिक्षण
गंगापार, मई 28 -- सीएचसी चाकघाट में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाकघाट के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों की चार मई से आरम्भ ऑन जॉब ट्रेनिंग सम्पन्न हो गई। संस्था प्रमुख डॉ. नीरज चतुर्वेदी ने बताया कि इस प्रशिक्षण में चाकघाट के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के हेल्थकेयर ट्रेड में अध्ययनरत रहे छात्रों को प्राचार्य अजय निगम की अनुमति के पश्चात विद्यालय के हेल्थकेयर व्यावसायिक प्रशिक्षक मंगला परवार के द्वारा 20 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए इस संस्था ने लाया गया। प्रशिक्षण में विद्यालय के प्राचार्य अजय निगम, उपप्राचार्य प्रदीप पाण्डेय, बुद्धिमान प्रसाद मिश्र आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.